गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में बदमाशों ने एक युवती के घर में घुसकर उस पर कातिलाना हमला कर दिया. बदमाशों ने दोनों हाथों की उंगलियां काट दीं. वहीं बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया. वारदात के बदमाश मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि पीड़िता मेडिकल संस्थान में बतौर नर्स काम करती है. फिलहाल पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय युवती विजयनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुरी में अपने भाई और भाभी के साथ रहती है. वहीं घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी. युवती ने बताया कि किराए के लिए मकान देखने आए दो लोगों ने उस पर हमला कर दिया.

बता दें, पीड़िता के परिवार के अन्य सदस्य भी नौकरी करते हैं और घटना के वक्त घर में कोई भी नहीं था. युवती का भाई रेलवे में कर्मचारी है. घटना के समय घर के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे.

पुलिस ने बताया कि जब वे घर में घुसे तब पीड़िता की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी. पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है और पीड़िता का इलाज निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours