धनबाद के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं को पुलिस ने दो छात्रों के साथ बरटांड़ स्थित एक होटल से हिरासत में लिया. आरोप है कि इन चारों ने होटल में दो मंहगे कमरे बुक करवाये थे, वो भी बिना नाम और पता दर्ज कराये.
पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल से चारों को हिरासत में लिया. चारों को नगर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ चल रही है. पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिग लड़कियां शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राएं हैं.
इस बीच सवाल ये उठ रहा है कि होटल के कर्मचारियों ने बिना नाम और पता दर्ज किए कैसे इन चारों के लिए कमरे बुक कर दिये. जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक कर्माचारियों को पैसे देकर कमरे बुक करवाये गये. पुलिस इल पहलू पर भी जांच कर रही है. इन सबके बीच इस होटल के अय्याशी का अड्डा बन जाने की चर्चा जोर पर है. पुलिस लोकलाज के चलते इस मामले में ज्यादा कुछ बता नहीं रही. चारों के अभिभावकों को थाना बुलाया गया है. हिरासत में ली गई दो लड़कियों में से एक स्कूल ड्रेस में है. पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियां स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली, लेकिन होटल पहुंच गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours