मलयालम फिल्म के वायरल गीत में आंख मारकर इंटरनेट सनसनी बन चुकी प्रिया प्रकाश का यही गीत अब और मुश्किलों में घिरता जा रहा है. इस्लामिक कानून के प्रमुख संगठन दारुल इफ्ता जामिया निजामिया ने मानिक्या मलारया पूवी गीत के बोलों के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है. फतवे में कहा गया है कि या तो गाने के बोल बदले जाएं, वरना गीत पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए.
गौरतलब है कि मुस्लिम भावनाओं को आहत करने को लेकर पहले ही इसके खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर की जा चुकी है. ओरु अदार लव' फिल्म के डायरेक्टर उमर लुलु के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. मामला दर्ज करवाने वाले शख्स का आरोप है कि फिल्म के एक गाने में उस कविता के हिस्से शामिल किए गए हैं, जो पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी बीबी खदीज़ा पर आधारित है. उनका आरोप है कि इस गीत को गलत तरीके से फिल्माया गया है. ऐसे में एक दूसरी जगह शिकायत में मुस्लिम भावनाएं भड़काने का भी आरोप लगा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours