अमेठी I अमेठी में आयोजित 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह' कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे योगी सरकार के एक मात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि 'अल्पसंख्यक लोगों से मेरा खास निवेदन है कि जैसे अन्य दलों को वोट देकर जीत दिलाई है. उसी प्रकार एक बार हमारे साथ दिल से जुड़कर देखिए क्योंकि आप हमसे यह नहीं कह सकते हैं कि आपने हमें वोट दिया है इसकी सनद और शिनाख्त मेरे पास है कि आपने हमें वोट नहीं दिया है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करती है इसलिए हम आपके पास आते हैं. हम जादू दिखाकर किसी को मोहने वाले लोग नहीं हैं हम काम करके लोगों के दिलों को जीतते है. इस बार जब वोट करने के लिए जाएं तो मोदीजी की योजनाओं को ध्यान में रखकर वोट करें क्योंकि 4 सालों में मोदीजी ने जो योजनाएं लागू की हैं उसका लाभ सभी को मिल रहा है.
उन्होंने अल्पसंख्यक लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक बार हमसे आकर जुड़िए आपको खुद पता चलेगा की ये पार्टी जो कहती है वो करती है क्योंकि ये आपकी पार्टी है. मोहसिन रजा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदीजी ने हमेशा कहा है कि वह 125 करोड़ लोगों के पीएम हैं. उन्होंने जो योजनाएं लांच की हैं उसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है. वहीं किसानों, महिलाए, छात्र और गरीब सभी को इन सैकड़ों योजनाओं का लाभ मिल रहा है. कोई भी मोदीजी के 4 साल के कार्यकाल पर उंगली नहीं उठा सकता है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours