सिमडेगा में बानो प्रखण्ड अत्यंत संवेदनशील एवं सुदूर गेरदा राजस्वग्राम में गुरूवार को जनता दरबार सह सीधा संवाद का आयोजन हुआ. प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने 115 किलोमीटर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया.

सिमडेगा के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अगुवाई में जिले के सभी विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया. अपने सम्बोधन में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि
आम जनता अब एकजुट हो गई है और क्षेत्र का विकास देखना चाहती है. सभी उम्र वर्ग के महिला और पुरुषों को सरकारी योजना से जोड़कर उन्हें लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से हीं विकास की किरण लाई जा सकती है. दरबार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में 180 से अधिक मराजों का जांच एवं इलाज किया गया. सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा वृद्धा, विधवा, आदिम जनजाति एवं विकलांग लोगों के 60 से अधिक आवेदन स्वीकार कर योग्य लाभुकों का पेंशन स्वीकृत किया गया. खाद्यान्न एवं राशन से संबंधित 50, पशुपालन, मुर्गी पालन एवं बकरी पालन की जानकारी दी गई.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours