मोबाइल फोन ने एक घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल दी. नोएडा में तैनात इंजीनियर की रविवार को शादी थी और वो फोन पर बात करते वक्त रेलवे लाइन पर जा रहा था. तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. जिस घर से आज बारात जानी थी, जिसके सिर पर आज शेहरा सजना था, अब उसकी अर्थी उठेगी. शादी वाले घर में दूल्हे की मौत से मातम पसर गया.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बरेली के गांव नदौसी की है, जहां रविवा की सुबह नरेश गंगवार की फोन पर बात करते वक्त ट्रेन से कटकर मौत हो गई. नरेश नोएडा में सिविल इंजीनियर था और आज उसकी शादी थी. उसकी बारात शाहजहांपुर जानी थी. कल यानि शनिवार को लगन आई थी. लेकिन दूल्हे नरेश की हादसे में हुई मौत से उसके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में मातम पसर गया.
दूल्हे के टीचर मनोज कुमार गंगवार का कहना है कि नरेश बहुत ही होनहार था. उसकी शादी में वो आए थे लेकिन उन्हें क्या पता जिसकी बारात में जाना था उसकी ही अर्थी उठानी पड़ेगी. वहीं दूल्हे के मामा महेंद्र प्रकाश गंगवार का कहना है कि फोन पर बात करते वक्त उसकी ट्रेन से कटने से मौत हो गई.
नरेश की मौत की खबर लगते ही उसकी होने वाली दुल्हन से रहा न गया. उसको यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है. वो अपनी ससुराल जा पहुंची और ससुराल में रोने चीखने की आवाज सुनकर उसके सारे सपने पल भर में बिखर गए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours