बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन की खबर से ना सिर्फ सिनेमा जगत ​बल्कि क्रिकेट जगत भी ख़ासा हैरान है.  श्रीदेवी के निधन पर शोक जताते हुए महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह स्वीकार कर पाना मुश्किल है कि यह दिग्गज अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं है.

श्रीदेवी का कल देर रात दुबई में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने के लिए अपने परिवार के साथ वहां गई थी. वह 54 बरस की थी.

तेंदुलकर ने दिल्ली में तीसरी आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नयी दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा,‘यह काफी दुखद है. जब मैं सुबह उठा और इसके बारे में पढ़ा, यह बेहद दुखद है. मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं क्योंकि हम सभी उन्हें देखते हुए बड़े हुए और अचानक यह सुनना कि वह हमारे बीच नहीं है, इसे स्वीकार कर पाना मुश्किल है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘उनके परिवार के प्रति और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है.’
जबकि सोशल मीडिया के किंग और भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने बॉलीवुड के शानदार एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन पर ट्विटर पर लिखा,'श्रीदेवी जी के निधन के की खबर ने चौंका दिया. परिवार के लिए हार्दिक शांति. शांति!'

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours