लिट्टीपाड़ा- प्रखंड से 10 किमी दूर सुरजबैड़ा पंचायत के गाण्डुपरता गांव जो पहाडिया व संथाल के 400 लगभग परिवार रहते है लेकिन गाँव तक जाने के लिए सड़क नहीं है।गाँव पकडंडी के सहारे जाते है ।लोग मुख्य सडक महुलबोना से 2 किमी. पैयदल हि रोड़ा भरा सड़क से ग्रामीण  गाण्डुपरता गाँव जाते है।ग्राम प्रधान कादगा पहाडिया व ग्रामिन सीताराम पहाडिया,बामना पहाडिया,रामा पहाडिया,सुरजा पहाडि़या,लोकु पहाड़िया सहित दर्जनो लोगो ने बताया कि सड़क नहीं रहने के कारण हम लोगो को बहुत ही दिकत का सामना करना पड़ता है कोई बिमार पड़ता है तो उसे आस्पलान नहीं ले जा पाते है झोला छाप डा. को पकड़ कर ईलाज कराते है हमारे गाँव में एक भी चपाकल नहीं है हमलोग गंदा झरना का पानी पिते है ।गंदा पानी पीने से लोग बिमार पडते है हमलोग के यहाँ कोई सरकारी बाबु व जनप्रतिधि सुधी लेने नहीं आते है।।                          क्या कहते है मुखिया--------- -------- ----------         वही मुखिया सिलभान किस्कू ने बताया कि इस सड़क को लेकर बीडीओ एवं जिला के पदाधिकारी को ध्यान आकरीसत करा चुका हूँ।और आवेदन भी देचुका हूँ ।लेकिन किसी ने इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया है।।        क्या कहते है बीडीओ   ------------------- -------------- -------- वही बीडीओ सत्यवीर रजक.ने कहा कि-इसका जाँचकर ,प्रकलन त्यार करके जिला भैजा जाएगा और जल्द ही सड़क का कार्य शुरू किया जाएगा ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours