पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बारे में भारतीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि नीरव इस समय दुबई में छुपा हो सकता है और लीगल टीम उसे पूरे मामले से बचाने की कोशिशों में जुटी है.
सूत्र बताते हैं कि नीरव मोदी की लीगल टीम दुबई में है, इस बात की संभावना जताई जा रही है कि टीम पूरे मामले और संभावित आपराधिक केस पर विचार कर सकती है. इंडिया टुडे ने लीगल टीम से बात करने में कामयाबी भी हासिल की है. नीरव मोदी की लीगल टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि टीम उन्हें बचाने की कवायद में जुटी है.
दूसरी ओर, जांच एजेंसियों की ओर नीरव मोदी मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. सोमवार सुबह सीबीआई ने मुंबई की ब्रैडी हाउस शाखा को सील कर दिया. साथ ही उसकी तरफ से बैंक के बाहर नोटिस का पर्चा भी चिपका दिया गया है, जिस पर लिखा है कि इस ब्रांच को नीरव मोदी एलओयू मामले के कारण सील किया जाता है. अब इस ब्रांच में कोई भी काम नहीं होगा. यहां किसी भी पीएनबी कर्मचारी की एंट्री पर भी रोक लग गई है.
सोमवार को कई जगह हुई छापेमारी
नीरव मोदी ग्रुप के सीएफओ विपुल अंबानी सीबीआई ऑफिस में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं. सीबीआई टीम ने ब्रैडी हाउस शाखा पहुंच कर वहां छानबीन भी की. सोमवार को भी इस मामले में कई जगहों पर छापेमारी की गई.
बिहार के किशनगंज में ईडी ने गीतांजलि ज्वैलर्स के स्टोर पर छापे मारे हैं. वहीं ईडी ने फायरस्टार इंटरनेशनल से जुड़े कई अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. ईडी को जानकारी में पता लगा है कि गीतांजलि ग्रुप ना सिर्फ अपने स्टोर्स से बल्कि अन्य कंपनियों के आउटलेट से भी अपने प्रोडक्ट्स बेचती थी. सोमवार को पुणे के 9-10, ठाणे के 5 और मुंबई के कई ठिकानों में छापेमारी की है. कुल मिलाकर ईडी ने 35 जगहों पर छापेमारी की है.
इन जगहों पर हुई छापेमारी -
- समुद्र महल, नीरव मोदी का वर्ली इलाके में घर
- सोलर एक्सपोर्ट्स, यूनिट नंबर 85, प्लॉट नंबर 302, सूरत
- स्टेलर डायमंड 146/A, ग्राउंड फ्लोर, सूरत.
सीवीसी का सख्त आदेश
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि किसी भी अधिकारी को 3 साल से अधिक एक ब्रांच में ना रखा जाए, 31 दिसंबर 2017 तक ऐसा हुआ तो अभी ट्रांसफर कर दिया जाए. इसके अलावा सीवीसी ने आदेश दिया है कि क्लर्क लेवल पर भी जिन अधिकारियों ने 5 साल पूरे कर लिए हैं उनका भी तुरंत प्रभाव से ट्रांसफर किया जाए.
इस मामले में ईडी ने पीएनबी के कई अधिकारियों और नीरव मोदी-गीतांजलि ग्रुप के कई अधिकारियों को समन किया है. ईडी ने नीरव मोदी और चोकसी की प्रॉपर्टी को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसके बाद इन्हें सील करने का काम किया जाएगा. ईडी को शक है कि जो 11400 करोड़ रुपए का घपला हुआ है, वह सारा पैसा विदेश ले जाया गया है.
रविवार को कई जगह पड़े छापे
रविवार को भी ईडी ने पीएनबी स्कैम से जुड़े करीब 47 जगहों पर छापेमारी की. इसके अलावा नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित 3 लोगों को एजेंसियों की तरफ से समन किया गया है. ED ने इस मामले में नई दिल्ली के साकेत मॉल, वसंत कुंज और रोहिणी में छापेमारी की थी.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours