वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियर ने विभिन्न राज्यों में गाने के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई है. याचिका प्रिया के साथ-साथ फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से दायर की है. उनका कहना है कि गाने के खिलाफ लगे आरोप आधारहीन हैं.
प्रिया ने अपनी याचिका में एक्ट्रेस खूशबू का उदाहरण दिया है. दरअसल, खूशबू ने वर्जिनिटी पर एक बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था. उनके केस में भी सुप्रीम कोर्ट ने खूशबू के खिलाफ लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया था.
प्रिया प्रकाश के समर्थन में आए केरल CM, बोले- असहिष्णुता नहीं की जाएगी बर्दाश्त
प्रिया ने अपनी याचिका में कहा है- गाना 40 साल पुराना है और अभी तक इस पर मुस्लिम समुदाय ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी. अचानक से यह गाना किसी की भानवाओं को आहत नहीं कर सकता.
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
महाराष्ट्र के एक स्थानीय संगठन ने प्रिया प्रकाश की अपकमिंग फिल्म 'ओरु अदार लव' के एक गाने में मुस्लिमों की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था. इसके निर्देशक ओमर लुलु के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी. यह शिकायत महाराष्ट्र के जिंसी पुलिस स्टेशन में हुई थी.
इससे पहले हैदराबाद में कुछ युवकों ने गाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. साथ ही रजा एकेडमी ने बैन की मांग की थी. रजा एकेडमी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और सेंसर बोर्ड को लिखित में शिकायत की थी.
हरियाणा में जारी हुआ फरमान
हरियाणा के फतेहाबाद शिक्षा विभाग ने फरमान जारी कर कहा कि ऐसे वीडियो स्कूलों में बच्चों को ना दिखाया जाएं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours