सागर मंडल/लिट्टीपाड़ा - प्रखंड के गुड़ापहाड़ में इंडियन युनियन मुस्लीम लीग के बैनर तले एक बैठक किया गया । इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष ईरफार खान,प्रदेश सचिव कासिम आंसारी,हामेद मोसा उपस्थित हुये ।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष खान के कहा कि इस पार्टी के द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी जाति के लोगो हजारो कंबल का वितरण किया गया है ओर इस क्षेत्र में बहुत सारे का कराना है। साथ ही इंडियन युनियन मुस्लीम लीग प्रदेश सचिव आंसारी ने कहा कि गाँवो में स्कूल खोला जाएगा सभी जातिओ के लिए साथ में किताब,कपड़ा मुफ्त दिया जाएगा । ताकि गरीब बच्चा बच्ची एक भी ना छुटे शिक्षा लेने के लिए इसको लेकर इंडियन युनियन मुस्लिम लीग काम कर रही है। ओर साथ ही कहा कि जो भी गरीब व्यक्ती का मकान नहीं है मकान देने का भी काम कर रही है ओर कहा कि जो भी गाँवो में पानी कि समस्या है वहा पर चपाकल व कुआँ दिया जाएगा ।साथ ही आंसारी ने कहा कि जो भी गरीब व्यक्ती को कोई भी दिकत होगी तो हमेसा ही आप लोगो के साथ इंडियन युनियन मुस्लिम लीग रहेगी । मौके पर प्रधान महेश मालतो,विवेक मालतो सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours