रांची I महिलाओं को सशक्त किए बगैर कोई देश या राज्य विकास नहीं कर सकता है. इसके लिए महिलाओं को आगे लाना होगा. यह कहना है कि राज्य के सीएम रघुवर दास का. रांची में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में सीएम बोल रहे थे.

रांची के हरमू मैदान में झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश मोर्चा की महिला पदाधिकारी के अलावा दक्षिणी छोटानागपुर की महिलाएं शामिल हुईं. कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास, मंत्री सी पी सिंह के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ प्रमुख रूप से शामिल हुए.

सीएम रघुवर दास ने कहा, "महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाना है. आधी आबादी के चेहरे पर मुस्कान लाना जरूरी है."

कार्यक्रम में सीएम ने सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया. साथ ही महिला मोर्चा को इसे गरीब महिलाओं तक पहुंचाने को कहा. कार्यक्रम में मंत्री सीपी सिंह ने भी अपनी बात रखी. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने भी महिलाओं के अधिकार की चर्चा की. सामाजिक दायित्व के संबंध में बताया.

झारखंड भाजपा महिला मोर्चा को राजधानी से बाहर जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने में मदद करने को कहा गया. इससे भाजपा से महिलाओं को जोड़ने में सुविधा होगी. मुस्लिम क्षेत्र की महिलाओं को भी विशेष रूप से जोड़ने का निर्देश दिया गया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours