नीरज कुमार मिश्रा / पाकुड़ 
राजमहल लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद विजय हाँसदा ने  रेल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में मिलकर साहिबगंज और पाकुड़ जिला के विभिन्न स्टेशन से संबंधित समस्याओं की ओर माननीय रेलमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग पत्र सौंपा एवं लोकसभा के माध्यम से भी कई बार ध्यान आकृष्ट कराया सदन में  मामला को उठाया सांसद श्री हांसदा ने रेलमंत्री से आग्रह किया कि जमालपुर-हावड़ा लूप रेलखंड के साहिबगंज से पाकुड़ तक अवस्थित स्टेशन पर यात्री सुविधा में विस्तार किया जाये। सांसद विजय हांसदा  ने  केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल को याद दिलाते हुए कहा कि इससे पहले भी इस रेलमार्ग की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र दे चुका हूँ।पाकुड़-साहेबगंज लूप लाइन क्षेत्र रेलवे के विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। हावड़ा डिविजन अंतर्गत इस रेलखंड के पाकुड़, तिलभीटा, बरहरवा, बाकुडी, तीनपहाड़, नवीनगर और सकरीगली स्टेशन से सलाना माल ढुलाई से करोड़ो रुपये का राजस्व मिलता है। इसके बावजूद साहिबगंज-पाकुड़ के बीच अवस्थित स्टेशन विकास से कोसो दूर है। इस लूप लाइन में विकास की गति काफी धीमी है। कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ी का ठहराव / परिचालन नही होने से आम यात्रिओ को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। माननीय रेल मंत्री को सांसद श्री विजय हांसदा ने मांग समर्पित किया। प्रमुख मांगों में-
1. 18619/ 18620 दुमका-रांची इंटरसिटी को भाया रामपुरहाट होते हुए साहिबगंज तक चलाया जाए। ज्ञात हो कि उक्त ट्रेन दुमका स्टेशन पर 11.30 घंटा खड़ी रहती है। साहिबगंज तक रेल दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। ऐसे में इस ट्रेन से क्षेत्रवासियों को उपराजधानी दुमका होते हुए राजधानी रांची तक सीधी ट्रेन की सुविधा प्राप्त होगी। 
2. 13429/13430 मालदा टाउन- आनंद विहार सप्ताहिक एक्सप्रेस का बरहरवा स्टेशन पर ठहराव हो।
3. 15661/15662 रांची कामाख्या एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए।
4. 13409/13410 मालदा- जमालपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का तालझारी स्टेशन पर ठहराव हो।
5. 14003/14004 मालदा- नई दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए।
6. जमालपुर हावड़ा लूप रेलखंड अंतर्गत सकरीगली स्टेशन पर पैदल पार पथ (FOB) का निर्माण हो।
7. बरहरवा- गुमानी के बीच अवस्थित बोनीडंगा लिंक केबिन को जंक्शन बनाया जाए।
8. रामपुरहाट से पाकुड़ भागलपुर होते हुए नई दिल्ली तक सीधी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाए।
9. इसके अलावा निम्न ट्रेनों का ठहराव पाकुड़ स्टेशन पर किया जाए। जिसमें 12041/12042-शताब्दी एक्सप्रेस, 12515/12516 - गुवाहाटी त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, 12509/12510- गुवाहाटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, 12513/12514 -गुवाहाटी सिकंदराबाद एक्स, 12345/12346- सरायघाट एक्सप्रेस, 12377/12378 पदातिक एक्सप्रेस शामिल है।
केंद्रीय रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल ने दी गइ माँगों को पुरा करने का आश्वासन सांसद विजय हांसदा को दिया ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours