जब से आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' पर काम शुरू हुआ है. तभी से इस फिल्म के किरदारों के लुक पर चर्चा होने लगी थी. आमिर तो अपनी नोज पिन और हेयर स्टाइल की वजह से एक हद तक अपना लुक रिवील कर चुके थे. लेकिन बिग बी का लुक दर्शकों के लिए एक मिस्ट्री थी. इसी बीच एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल होने लगी. इस तस्वीर के साथ दावे किए जा रहे थे कि ये 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में बिग बी का लुक है. लेकिन असली बात कुछ और है.

जी हां असली बात ये है कि ये 'बिग बी' का लुक नहीं है. ना ही ये उनके किसी लुक टेस्ट की तस्वीर है. असल में ये अमिताभ बच्चन हैं ही नहीं. महानायक की तरह दिख रहे इस शख्स की ये तस्वीर साल 1981 की है. फोटोग्राफर स्टीव मैककरी ने ये तस्वीर बलूचिस्तान में खींची थी और यह शख्स एक अफगानी रेफ्यूजी था.




इस तस्वीर को लेकर अगर आप भी कनफ्यूज हो रहे थे तो जरा इंतजार करिए जल्द आपको बिग बी का असली लुक भी देखने के मिल ही जाएगा. फिलहाल तो वह थोड़ा आराम कर दोबारा काम शुरू करने वाले हैं. भारी-भरकम कॉस्ट्यूम और राजस्थान की गर्मी के चलते वह थोड़ी तकलीफ में थे. लेकिन अब उनकी हालत बेहतर है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours