धनबाद में बीती रात एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी जब शादी के लिए बारात जा रही दूल्हे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. गोविंदपुर देवली के पास जीटी रोड पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दूल्हे के भतीजे की मौत हो गई वहीं चालक समेत चार लोग घायल हो गए हैं. मृतक गौरव बनर्जी दूल्हे के बड़े भाई का बेटा था वहीं घायलों में दूल्हे की भाभी, भांजी एवं ड्राइवर है.
जानकारी के मुताबिक आसनसोल के जवापदो बनर्जी के पुत्र अमर बनर्जी की शादी झरिया दुखहरणी मंदिर के समीप रहने वाले उपेंद्र पांडेय की बेटी से तय हुई थी. गोविंदपुर के समीप देवली के पास दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिस कारण यह हादसा हुआ. बताया जा रहा कि ड्राइवर नशे में था. ड्राइवर के पॉकेट से गांजा पीने का चिलम भी मिला है.
हादसे में ड्राइवर भी घायल है. घायलों में दो की हालत गंभीर है. गाड़ी में सवार सभी दूल्हे के परिवार के लोग थे. वहीं पीएमसीएच में सभी घायलों का इलाज चल रहा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours