प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. धनबाद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में

पीएम मोदी झारखंड को करीब 27212 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देंगे. वह विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

27 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

पीएम के हाथों जिन योजना का शिलान्यास होना है, उसमें सिंदरी फर्टिलाइजर प्लांट का पुनरुद्धार, पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, देवघर हवाई अड्डे का विकास, देवघर एम्स और रांची में पाइप लाइन से गैस वितरण परियोजना शामिल हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री विभिन्न परियोजनाओं के विस्थापितों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे. साथ ही राज्य में 250 औषधी केेंद्र खोलने को लेकर समझौता भी किया जायेगा.

कई केन्द्रीय मंत्री भी होंगे शामिल

पीएम के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, अश्विनी चौबे, अनुप्रिया पटेल और आरके सिंह भी झारखंड पहुंचेंगे. कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद पीएन सिंह सहित राज्य के मंत्री, सांसद व विधायक भी शामिल होंगे.

पीएम पिछड़े जिले के उपायुक्तों से करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री रघुवर दास और आला अधिकारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री राज्य के 19 अति पिछड़े जिले के विकास को लेकर एक्शन प्लान पर चर्चा करेंगे. इस दौरान 10 जिले के उपायुक्त एक्शन प्लान से जुड़े पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन पेश करेंगे.

पतरातू और देवघर में लाइव प्रसारण

धनबाद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पतरातू और देवघर में होगा. पतरातू में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, मंत्री रणधीर सिंह, सीपी सिंह मौजूद रहेंगे. वहीं देवघर मेें मंत्री राज पालिवार और सांसद निशिकांत दुबे मौजूद रहेंगे.

स्वाबलंबी महिलाओं के अनुभव सुनेंगे पीएम

सूरज देवी- मिठी क्रांति पर अनुभव साझा करेंगे

उषा उराइन - सौभाग्य योजना पर बात रखेंगी

शकुंतला दास - स्वच्छता के बारे में बताएंगी

जतरी देवी - प्रधानमंत्री आवास योजना पर अनुभव रखेंगी

तेतिया देवी- पॉलिटरी पर बात रखेंगी



लाइमुन्नी सोरेन - डेयरी पर अनुभव बांटेंगी

पीएम के कार्यक्रम का ब्योरा

3.30 बजे-  धनबाद के सिंदरी पहुंचेंगे पीएम
3.35 बजे - सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल होंगे रवाना
3.45 बजे-  कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे
3.45 से 5 बजे-  योजनाओं का करेंगे शुभारंभ
5.15 बजे-  सिंदरी हेलीपैड पहुंचेंगे पीएम
6.15 बजे - रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम
6.20 से 7.20 बजे-  उपायुक्तों के साथ करेंगे बैठक
7.25 बजे - रांची से दिल्ली रवाना होंगे पीएम

 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours