सूबे के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में मार्केटिंग ऑफिसरों(एमओ) के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान राज्य में मुख्यमंत्री दालभात केन्द्र की स्थिति सुधारने और अनाज बैंक खोलने पर चर्चा हुई. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने कहा कि आपात स्थिति में कोई अनाज से
वंचित न हों, इसके लिए हर जिले में अनाज बैंक स्थापित किये जायेंगे.

सरयू राय ने कहा कि गिरिडीह और चतरा में भूख से मौत की खबर भ्रामक है. मंत्री ने जिला स्तर पर हुई जांच के बाद विभागीय अधिकारियों के द्वारा पेश की गई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए कहा
कि गिरिडीह में सावित्री देवी की मौत भूख से नहीं, बल्कि उसकी स्वभाविक मौत हुई है. सरयू राय ने कहा कि पोस्टमार्टम परिवार वालों के कहने पर नहीं कराया गया. यदि ऐसा होता तो मौत का कारण और साफ हो जाता.



इस संबंध में विपक्ष के द्वारा उठाये जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे राज्य की बदनामी होती है. सरयू राय ने पीड़ित परिवार के द्वारा राशन कार्ड के लिए कभी भी आवेदन नहीं किये जाने की बात कहते हुए कहा कि यदि ऐसा होता तो उसे जरुर राशन मुहैया कराया जाता.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours