झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है. 23 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है. कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. इसमें चितरंजन कुमार को निदेशक पशुपालन बनाया गया है. इसके साथ ही चितरंजन कुमार को भविष्य निधि निदेशालयक के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

ये अधिकारी हुए इधर से उधर
सुरेंद्र कुमार को परीक्षा नियंत्रक, संयुक्त परीक्षा पर्षद बनाया गया है. वे ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

शुभ्रा वर्मा परियोजना निदेशक बनीं, इन्हें एड्स कंट्रोल सोसाइटी कृषि, पशुपाल विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी मिला.



श्रवण साय को निबंधक बनाया गया है. इनके पास सहयोग समितियां प्रशासक, सहकारिता बैंक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

भगवान दास को नागरिक सुरक्षा आयुक्त गृह कारा नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही इनके पास आपदा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

विजय कुमार सिंह को कोल्हान का आयुक्त और मनोज कुमार झा को पलामू का आयुक्त बनाया गया है.

राजेश कुमार शर्मा को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव बनाया गया है, इसके साथ ही SUDA के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें मिला है.

अबुबक्कर सिद्दीख को खान विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही इनके पास JSMDC के MD का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा.

विप्रा भाल को झारखंड सरकार में श्रमायुक्त नियुक्त किया गया है. जबकि उमाशंकर सिंह को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है. इसके साथ ही उमाशंकर सर्व शिक्षा अभियान परियोजना के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

आकांक्षा रंजन, प्राथमिक शिक्षा की निदेशक बनीं हैं.

जिशान कमर को खान विभाग का निदेशक बनाया गया है.

शशि रंजन को गुमला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours