गोड्डा जिले में बिजली की समस्या देश की आजादी के समय से बनी हई थी.यह समस्या जिले के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि यहां के जन प्रतिनिधियों के लिए भी एक चुनौती के रूप में सामने थी .मगर वर्तमान सूबे की सरकार ने जिलेवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा में एक पहल की है.शनिवार को सूबे की रघुवर सरकार की सार्थक पहल करते हुए जिले वासियों को एक पॉवर ग्रिड तोहफे में दिया है, जिसका विधिवत शिलान्यास किया गया.यह ग्रिड अगले एक वर्ष में बनकर तैयार होना है. सरकार के इस कदम को जनता और जन प्रतिनिधि जमकर सराह रहे हैं.इस ग्रिड में लगभग 16 एकड़ जमीन जिन रैयतों ने ग्रिड के लिए दिया है उन्हें भी जमीन देने का मलाल नहीं बल्कि विकास की दिशा में किए गए अपने इस सहयोग से उत्साहित हैं.
शिलान्यास करने पहुंचे गोड्डा विधानसभा के भाजपा विधायक अमित मंडल और सांसद निशिकांत दुबे के चेहरों पर भी रघुवर सरकार और केंद्र सरकार द्वारा इनके क्षेत्र में की गई इस सार्थक पहल से खुशियां साफ़ झलक रही थीं क्योंकि बिजली की समस्या उनके लिए भी सरदर्द जो बनी हुई थी.आज के दैनिक जीवन में सुचारू बिजली के बिना सामान्य जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है.मगर गोड्डा जिले का दुर्भाग्य ही था आज आजादी के इतने वर्षों बाद तक कि जिलेवासियों को कभी भी निर्बाध रूप से बीस- बाईस घंटे बिजली नहीं मिल पाई.
विद्युत की समस्या को लेकर लोगों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के प्रति हमेशा आक्रोश रहता था.मगर यह समस्या इसलिए भी थी कि जिले को अपना ग्रिड कभी हुआ ही नहीं.नजदीकी एलके धनकुंडा ग्रिड से जिले को वर्ष 1984 से आज तक बिजली मिलती रही है.धनकुंडा से गोड्डा तक 37 किलोमीटर का सफ़र तय करके बिजली आने में हमेशा पॉवर कट की समस्या बनी रहती है.मगर अब स्थानीय स्तर पर पावर ग्रिड बनने के बाद गोड्डा वासियों को उम्मीद है कि उनका जीवन बदल जाएगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours