झारखंड के जमशेदपुर शहर में बीते शुक्रवार को इनकम टैक्स की टीम ने बड़ी कारवाई की है. इनकम टैक्स की टीम ने सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक भालोटिया के सभी ठिकानों पर रेड की है. बता दें कि धनबाद, रांची और जमशेदपुर से आए आयकर अधिकारियों ने जमशेदपुर के आदित्यपुर में दो कंपनियों, एक कार के शोरूम और बिष्टुपुर स्थित कार्यालय जुबली पार्क के पास मंगल भवन आवास में छापेमारी की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारियों को छापामारी के दौरान काफी सारे दस्तावेज, बैंक खाते और अन्य कागजात बरामद मिले हैं. इस छापेमारी में 22 सदस्यीय टीम कार्रवाई कर रही है. इनके द्वारा अशोक भालोटिया के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. साथ ही कंप्यूटर के हार्ड डिस्क समेत कई उपकरणों को जब्त किया गया है.
बता दें कि आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी किए जाने के मामले पर ये पूरी कार्रवाई की जा रही है. हालांकि आयकर अधिकारियों ने फिलहाल अभी कुछ भी बताने से इनकार किया है. आयकर अधिकारी के कहे मुताबिक जब्त सभी कागजातों का मूल्यांकन किया जाएगा, उसके बाद ही वे मामले में कुछ कह पाएंगे. फिलहाल, उनकी छापामारी जारी है. साथ ही इसके मद्देनजर सभी ठिकानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours