देवघर जिला अन्तर्गत पर्यटन एवं दार्शनिक स्थलों के विकास एवं उनके प्रबंधन व रख-रखाव हेतु आवश्यक राशि का आकलन कर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए समेकित प्रस्ताव तैयार कर सरकार के सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड, राँची को विभाग को भेजा गया है, जिसके तहत् मधुपुर इंदौर स्टेडियम का निर्माण, मधुपुर प्रखण्ड अन्तर्गत कजरा शिवमंदिर प्रांगण का पर्यटकीय विकास, मधुपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पिपराशोल दूबे बाबा मंदिर का पर्यटकीय विकास, सारवां स्थित दुखिया मंदिर एवं रानी पोखर का सौंदर्यीकरण कार्य, पावै पहाड़ (सारवां)के पौराणिक मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य, डकाय दूबे बाबा मंदिर (सारवां) का विकास एवं तोरण द्वार का निर्माण, चोल पहाड़ी प्रखण्ड (देवघर) का विकास, मनीगढ़ी एवं बंदाजोरी (सारवां) प्रखण्ड में डकाय दूबे बाबा मंदिर का तोरण द्वार, देवघर प्रखण्ड अन्तर्गत जालेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य, तातुरा पहाड़ (सारवां) में मैरेज हाॅल का निर्माण, तातुरा पहाड़ (सारवां) में कम्यूनिटी हाॅल का निर्माण, हरलाजोरी मंदिर के ऐतिहासिक सूल कुंड एवं पहुँच पथ का निर्माण, देवघर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम नौखिल में अवस्थित तालाब का पर्यटकीय विकास (अप्रवासी पक्षी विचरण स्थल) एवं नंदन पहाड़, देवघर के पर्यटकीय विकास हेतु कुल प्राक्कलित राशि 11,16,79,430/- (ग्यारह करोड़ सोलह लाख उनासी हजार चार सौ तीस) रूपये है। इसके अलावा देवघर जिला अन्तर्गत दो पर्यटक स्थल त्रिकुट पर्वत एवं तपोवन पहाड़ के साफ-सफाई एवं रख-रखाव हेतु सफाई (पर्यटक मित्र) की मित्र मजदूरी हेतु कुल 24,40,000/-(चैबिस लाख चालिस हजार) रूपये की माँग की गई है, ताकि सभी कार्य अच्छे तरीके से सम्पादित हो सके। पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार से रोजगार के अवसर के साथ देवघर जिला को विश्व मानचित्र पर एक अलग पहचान मिलेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours