बप्पी साह , पाकुड़ । दिनांक 8/12/2018 को माननिय *रघुवर दास जी मुख्यमंत्री झारखण्ड के पाकुर दौरे के दौरान , आदरणीय श्री अनंत तिवारी जी प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा झारखण्ड के अध्यक्षता में प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के पाँच सदस्यों श्री रंजीत कुमार साहा 20सूत्री अध्यक्ष बरहरवा श्री बिकास जायसवाल श्री श्रीकान्त साहा श्री मिठुन साहा श्री जगदीस साहा के साथ एक ज्ञापन सौंपा ।
इस ज्ञापन में उन्होंने कोटालपोखर को प्रखंड बनाने की मांग रखी । उन्होंने कहा कि - बरहरवा प्रखंड बड़ा होने के कारण , कोटालपोखर का हमेशा से अनदेखी होते आया है , तथा विकास भी बाधित होता है । कोटालपोखर के प्रखंड बन जाने से यहाँ सरकार की योजनाये सीधे तथा समुचित तरीके से यहाँ की जनता तक पहुँच पायेगी । और कोटालपोखर की जनता को काफी आराम होगा , कोटालपोखर का काफी विकास होगा ,
इसी क्रम में उन्होंने ये भी कहा कि कोटालपोखर , प्रखंड बनने के हरेक मानक को पूरा करता है । अतः इसको प्रखंड बनाने में कोई संशय नहीं है ।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने आश्वासन दिया की - मुझे याद है कि मैंने 4 वर्ष पूर्व कोटालपोखर को जो प्रखंड बनाने के लिए हमने कहा था , बहुत जल्द जनवरी माह में इसके सर्वेक्षण हेतु एक टीम मैं भेजूंगा जो इसके हरेक मानकों का जाँच कर रिपार्ट सौपेगी जिसके बाद आगे की करवाई हेतु प्रेषित की जायेगी ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours