आल इंडिया यूनिवर्सिटी तीरंदाजी में झारखंड की बालिकाओं ने 3 स्वर्ण, 1रजत व 2 कांस्य के साथ परचम लहराया. 26 से 29 दिसंबर ओडिसा के कीट विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता 2018 में रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली की ट्रेनिंग केंद्र की ट्रेनी एशियन गेम्स पदक विजेता तीरंदाज मधुमिता कुमारी ने किया. उन्होंने सिल्ली कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य जीता. अनीता कुमारी ने 1 स्वर्ण, व टीम के साथ कांस्य जीता.

तीरअंदाजी में मधुमिता कुमारी, अनीता कुमारी, जय ललिता एवं सहेला ने शानदार प्रदर्शन किया. पहली बार देश भर से 175 विश्वविद्यालयों में रांची विश्वविद्यालय चौथे स्थान पर रहा.वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय से भाग लेते हुए सौरव मुखी 70 मीटर में स्वर्ण, आवर आल कांस्य, व्यक्तिगत  ओलंपिक राउंड कांस्य,
अश्रीता बुरुली ने 1 रजत, कनाहिया लाल बुरूली, आश्रिता बूरुली मिक्स ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया.

इस उपलब्धि पर बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो एवं नेहा महतो, खेल सचिव राहुल शर्मा ,खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, राची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश पांडेय, खेल उपनिदेशक संदीप दोराय बुरू ने खुशी जताई. वहीं  राज्य समन्वयक उमा जायसवाल, द्रोणाचार्य पदक विजेता पूर्णिमा महतो, ओलंपियन रीना कुमारी व मंगल सिंह चंपिया समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने कोच शिशिर महतो, प्रकाश राम समेत झारखंड के तीरंदाज खिलाड़ियों को बधाई दी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours