रांची के खेलगांव स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम में बुधवार को एक साथ एक लाख 6 हजार 619 युवाओं को रोजगार दिया गया. ग्लोबल स्किल समिट में इसका गवाह 17 देशों के प्रतिनिधि बने. समिट में झारखंड सरकार ने 8 संस्थानों के साथ एमओयू किया. साथ ही 6 नये कौशल विकास केन्द्रों का शिलान्यास भी किया गया. इस दौरान सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड ने एक लाख युवाओं को नौकरी देकर इतिहास रच दिया है. इस खबर को सभी अखबारों ने हेडलाइन बनाकर छापा है.

8 पुलिसवालों पर केस दर्ज

चतरा के पिपरवार के बहेरा गांव निवासी मो. सलमान की हत्या के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली सीबीआई की टीम ने प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत 8 पुलिसवालों को आरोपी बनाया गया है. इनमें तत्कालीन पिपरवार थानाप्रभारी विनोद कुमार सिंह, एएसआई प्रेम कुमार मिश्रा भी शामिल हैं. सलमान को 23 जून 2017 को पुलिसवालों ने गोली मार दी थी. इस खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से छापा है.

अंतरिक्ष मिशन में शामिल होगा रोबोट रश्मि!



रांची में बने रोबोट रश्मि से मिलने इसरो के दो वैज्ञानिक पहुंचे. वैज्ञानिकों ने रश्मि के निर्माता रंजीत श्रीवास्तव से अंतरिक्ष अनुसंधान में रोबोट के इस्तेमाल की संभावनों और तकनीक पर चर्चा की. इस दौरान वैज्ञानिकों ने रश्मि से बातचीत कर उसकी काबिलियत को भी परखा. इस खबर को हिन्दुस्तान और दैनिक जागरण ने लीड बनाकर छापा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours