झारखंड में चार एसपी और 14 डीएसपी का तबादला हुआ है. एसीबी के एसपी कार्तिक एस को विशेष शाखा में ट्रांसफर करते हुए सीएम का एसपी सुरक्षा बनाया गया है. वहीं पहले से सीएम सुरक्षा में तैनात एसपी अंजनी कुमार झा को गुमला का एसपी बनाया गया है. गुमला के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को एसीबी का एसपी बनाया गया है. राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रोन्नति पाने वाले आनंद प्रकाश को विशेष शाखा के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है.

इन डीएसपी का हुआ तबादला

निर्मल शशी तिर्की को जैप- 10 से हटाकर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल बोकारो डीएसपी बनाया गया.


सुरेश प्रसाद पासवान को डीएसपी आईआरबी- 2 से हटाकर डीआईजी कार्यालय दुमका में तैनाती दी गई है.

सीनियर डीएसपी राजेंद्र कुमार चौधरी को साहिबगंज से जैप-8 लेस्लीगंज पलामू भेजा गया है.

डीएसपी राजेश कुमार को आईआरबी से लातेहार विशेष शाखा के डीएसपी पद पर भेजा गया है.



महंगामा डीएसपी राजा कुमार मित्रा को डीएसपी विशेष शाखा बनाया गया है.

डीएसपी प्रदीप पाल कश्यप को आईआरबी-4 लातेहार भेजा गया है.

वीरेंद्र कुमार चौधरी को दुमका डीआईजी कार्यालय से डीएसपी महगामा बनाया गया.

आनंद मोहन सिंह को एसीबी से डीएसपी चक्रधरपुर बनाया गया.

अमित कुमार कश्यप को जामताड़ा से डीएसपी आईआरबी-5 गुमला भेजा गया.

संजय कुमार सिंह को एसटीएफ से जामताड़ा डीएसपी बनाया गया.

रंजीत कुमार लकड़ा को ट्रैफिक से सीआईडी डीएसपी के पद पर भेजा गया.

सीआईडी डीएसपी अनुज उरांव को ट्रैफिक डीएसपी रांची बनाया गया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours