परिवारवाद निरर्थक मुद्दा है. अब ये लोकसभा चुनाव का मुद्दा नहीं रहा है. दूसरे पार्टियों की तरह भाजपा में भी परिवारवाद को बोलबाला है. ये कहना है झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का. धनबाद में प्रेस वार्ता कर बाबूलाल ने कहा कि एनडीए राष्ट्रवाद के नाम पर वोट हासिल करना चाहता है. जबकि देश में गरीबी और बेरोजगारी अभी भी प्रमुख मुद्दे हैं.

महागठबंधन के बिखराव के सवाल पर उऩ्होंने कहा कि झारखण्ड में महागठबंधन एकजुट है. चतरा और पलामू सीट को लेकर विवाद का हल राजद और कांग्रेस जल्द निकाल लेंगे. वही गोड्डा सीट को लेकर फुरकान की बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इस सीट को लेकर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं.

बतौर बाबूलाल महागठबंधन पीएम नरेंद्र मोदी को हराने के लिए एकजूट है. राजद नेत्री अन्नपूर्णा के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि भाजपा को उम्मीदवार नहीं मिल रहा है. इसलिए उसे दूसरों के घर में ताक-झांक करनी पड़ रही है. इस बार झारखंड में भाजपा 14 में से जीरो पर ऑउट होगी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours