झारखंड में आरजेडी को एक बार फिर जोर का झटका लगा है. प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के बाद अब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.
इस दौरान गिरिनाथ सिंह ने कहा कि उनके पिता जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे. ऐसे में उऩकी घर वापसी हुई है. न्यूज-18 से खास बातचीत में गिरिनाथ ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम रघुवर दास के कामकाज को देखकर बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया. चतरा सीट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर केन्द्रीय नेतृत्व फैसला लेगा. लोकसभा चुनाव में भूमिका के सवाल पर गिरिनाथ ने कहा कि आगे पार्टी के आदेश पर काम करता रहूंगा.
गढ़वा से चार बार विधायक रहे गिरिनाथ सिंह सूबे में आरजेडी के संस्थापक सदस्य थे. दो दिन पहले उन्होंने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. लेकिन, 27 मार्च को पलामू संसदीय सीट से घूरन राम को टिकट दिए जाने पर उन्होंने विरोध जताया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours