झारखंड में अवैध विस्फोटक मामले में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जिले के पाकुड़िया में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है. लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है पाकुड़ जिले में विस्फोटक की बरामदगी ज्यादा हो रही. पुलिस ने पाकुड़िया थाना के डोमनगढ़िया गांव में विस्फोटक का जखीरा बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग पदाधिकारी रेंजर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में अवैध लकड़ी पाकुड़िया से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रही है, जिसके बाद आधी रात से ही रेंजर अनिल कुमार सिंह ने गश्त अभियान जारी कर दिया. रेंजर को जब एक ट्रक आते दिखाई दिया तो उन्होंने उसे रुकने का इशारा दिया. रुकने का इशारा मिलते ट्रक चालक ट्रक को पीछे कर उसे लेकर भागने की जद्दोजहद में लग गया, लेकिन जब तक रेंजर पूरी टीम के साथ ट्रक के निकट पहुंचा, तब तक ट्रक का चालक और सह-चालक मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने जब ट्रक में लोड समानों का जांच की तो पाया कि ट्रक में लकड़ी की जगह विस्फोटक यानी तबाही का समान मौजूद है, जिसके बाद रेंजर के अविलम्ब एसडीपीओ शशिरंजन को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद ट्रक को जब्त कर पाकुड़िया थाना लाया गया. वहीं विस्फोटकों का जांच की गई तो ट्रक से दो हजार तीन सौ किलो विस्फोटक के रूप में अमोनियम नाईट्रेट निकला. बता दें कि पाकुडिया में विस्फोटक का अवैध कारोबार तेजी से फल फुल रहा है. पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से विस्फोटक का सप्लाई की जा रही है और पाकुड़ जिले के रास्ते विस्फोटक की सप्लाई दूसरे शहरों में भी की जा रही है.साथ ही विस्फोटक कुछ मात्रा में पत्थर खदानों में सप्लाई की जाती है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours