भाजपा, पाकुड़✍
          राजमहल लोकसभा के प्रभारी कर्नल संजय सिंह जी के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पाकुड़ में विधानसभा के पाकुड़ नगर एवं ग्रामीण मंडल के भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश महामंत्री -सह-राजमहल लोकसभा के प्रभारी हिसाबी राय,जिला महामंत्री-सह-विधानसभा संयोजक बलराम दुबे,प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिस्फिका हसन, जिला परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
  आज की बैठक में चुनावी तैयारी की समीक्षा की गई एवं आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई एवं कार्यकर्ताओं के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री अनुग्राहित प्रसाद साह ने चुनाव की दृष्टि से पार्टी द्वारा बनाई गई रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए रणनीति को मूर्त रूप देने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि आज की बैठक कोई सामान्य बैठक नहीं है बल्कि एक कार्यशाला है जिसमें हमें चुनावी रणनीति की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर इसे क्षेत्र में मूर्त रूप देने की आवश्यकता है उक्त रणनीति के तहत हम सघन जनसंपर्क अभियान चलाएंगे और अपने सरकार की उपलब्धियों को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे साथ ही मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
     हम सब हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास समर्पित कार्यकर्ताओं का एक बड़ी संख्या है। जिसके बल पर हम चुनावी रणनीति को हम जमीन पर उतर सकेंगे और जीत हासिल कर सकेंगे दिनांक 30 अप्रैल  को सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक कर हमें जनसंपर्क अभियान चलाकर घर घर जाएंगे और मोदी जी का संदेश एवं उपलब्धियों की जानकारी देंगे साथ ही फिर इस बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु अपने भाजपा प्रत्याशी श्री हेमलाल मुर्मू जी को भारी से भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह करेंगे। कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं क्योंकि हमारे मतदाता हमसे आगे चल रहे हैं और नरेंद्र भाई मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
      आज की बैठक में शर्मिला रजक शाबरी पाल  पार्वती देवी शिखा मंडल मनोरमा देवी साधना ओझा धर्मेंद्र त्रिवेदी तुहीनकांति शुक्ला जयंत मंडल मनीष पाण्डेय सुशील कुमार साह दिलीप सिंह पंकज साह असीम मंडल प्रसन्ना शंकर मिश्रा वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद अरुण कुमार सरदार मोहन कुमार मंडल सोहन कुमार मंडल आलोक कुमार पिन्का पटेल अरुण चौधरी सपन कुमार दुबे रतन भगत रवि शंकर झा इत्यादि मौजूद थे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours