रांची। Masood Azhar Declared Global Terrorist - झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने और उस पर यूएन की पाबंदी लगाने का स्वागत किया है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया है। यह भारत की बहुत बड़ी जीत है। प्रधानमंत्री जी के मजबूत नेतृत्व का यह बेहतरीन उदाहरण है। यह नया भारत है। जो अपनी रक्षा करना जानता है। पूरी दुनिया आज भारत के साथ है।
सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत रंग लाई। यूएनएससी द्वारा मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ये बड़ी कामयाबी है। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आतंक के खिलाफ ये जंग जारी रहेगी। देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।
बता दें कि बुधवार को आतंकवाद के खिलाफ भारत को उस समय बड़ी कूटनीतिक जीत मिली, जब मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया गया। चीन के लगातार अड़ंगे के बाद अपना विरोध वापस लेने के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट की श्रेणी में शामिल कर लिया। मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने का दुनियाभर ने स्वागत किया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours