धनबादः - धनबाद लोकसभा क्षेत्र का चुनाव आज धीरे-धीरे दिलचस्प दौर में पहुंच चुका है। महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आज़ाद बनाम निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह के बीच आमने-सामने की चुनावी जंग साफ नजर आने लगी है। निर्दलीय प्रत्याशी सिद्धार्थ गौतम तीसरा कोण बनाने के प्रयास में पुरजोर मेहनत कर रहे हैं।
मोदी मैजिक पर सवार होकर भाजपा प्रत्याशी पी.एन सिंह ने 2014 आम चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल की थी। हालांकि की चुनाव बाद मतदाताओं का बड़ा वर्ग ने दबे स्वर में स्वीकारा था कि मोदी के नाम पर पीएन सिंह के पक्ष में मतदान किया। पिछले 5 साल में मोदी सरकार ने किसानों, नौजवानों, गरीबों, दलितों, व अल्पसंख्यकों के हितों पर भारी कुठाराघात किया। सरकार ने मात्र पूंजीपतियों व कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में काम किया। उनके पक्ष में नीतियां बनाई और मात्र पन्द्रह-बीस पूंजीपतियों का बैंकों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये एक झटका में माफ कर दिया। झूठ और जुमलेबाजी के सहारे 2014 में सत्ता में आयी मोदी सरकार हर बैंक खाता में पन्द्रह लाख रूपये डालने, बेरोजगार नौजवानों को हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने तथा किसानों को फसल का डेढ़ गुना लागत देने का वादा भूल गई। बेशर्मी की हद लांघते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुलेआम कहा कि वे सभी मुद्दे महजे चुनावी थे, जो पूरा नहीं हो सकता। आज मोदी जी जनता के बीच घूम-घूम कर सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर वोट मांग रहे हैं और मतदाताओं का भावुक दोहन कर रहे हैं। उपरोक्त बयान देते हुए कांग्रेस नेताओं ने आगे कहा महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के पक्ष में पूरे क्षेत्र में अंडरकरंट चल रही है जो मतगणना की तारीख 23 मई को सुपर करंट बनकर ईवीएम से निकलेगी और कीर्ति आजाद लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी तो एंटी इनकंबेंसी के शिकार हैं और मतदाताओं ने पूरी तरह उन्हें नकार दिया है। बयान जारी आने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द प्रसाद सिंह, चुनाव प्रभारी सुल्तान अहमद, बी.के सिंह, शमशेर आलम, रविंद्र कुमार वर्मा शामिल हैं ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours