सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का परिणाम सोमवार को प्रकाशित होते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. परिणाम में छात्रों के मुकाबले छात्राओं का दबदबा रहा. झारखंड के गुमला जिला में सीबीएसई की दसवी की परीक्षा में काफी संख्या में बच्चो ने बेहतर प्रदर्शन किया.

जिला के डीएवी स्कूल की छात्रा मेघा श्री ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला में टॉप किया है, इसको लेकर उसके परिवार में काफी खुशी का माहौल है. मेघा श्री इस उपलब्धि के कारण विद्यालय में हर्ष का माहौल है एवं शिक्षकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर परस्पर बधाई दी. मेघा गुमला जिला के घाघरा की रहने वाली है. मेघा ने अपने सफलता के पीछे अपने कड़ी मेहनत के साथ ही शिक्षकों की गाइड लाइन व परिवार के लोगों के सहयोग को मुख्य कारण माना है.

वहीं इस परीक्षा फल को लेकर मेघा की मां ने कहा की शुरू से ही उनकी बेटी पढ़ाई में काफी अच्छी थी, जिससे उन्हें उससे ऐसी ही परीक्षा परिणाम की उम्मीद थी. मेघा श्री ने बताया कि आगे की पढ़ाई और अच्छा से करेगी और सिविल सर्विस की तैयारी कर आईएस बनाना चाहती है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours