बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए रांची जा रहे हैं. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू का फिलहाल रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. तेज प्रताप ने कहा कि मैं अपने पिता लालू जी से आशीर्वाद लेने के लिए रांची जा रहा हूं.

तेज प्रताप यादव की रांची यात्रा छात्र राजद द्वारा निकाले जाने वाले मार्च पास्ट से दो दिन पहले हो रही है. राज्य और मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से लगातार हो रही मौत पर राजद की छात्र इकाई 23 जून को राजभवन तक मार्च करने वाली है. हालांकि इशारों में उन्होंने साफ किया कि वे इस मार्च में शामिल नहीं होंगे.

चमकी बुखार को रोकने में नीतीश सरकार फेल
रांची रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर तेज प्रताप यादव ने चमकी बुखार को लेकर नीतीश कुमार को घेरा. उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत मामले में नीतीश सरकार पूरी तरह से नाकाम है. सरकार को इन सब चीजों को देखना चाहिए. लेकिन सरकार का यह फेलियर है.

बता दें कि बिहार में चमकी बुखार से 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है. अकेले मुजफ्फरपुर में 122 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं. राज्य के 16 जिले इस बीमारी की चपेट में हैं. बच्चों की मौत को रोक पाने में असफल रहने वाली बिहार की नीतीश सरकार की हरतरफ आलोचना हो रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours