रांची। रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में चर्च रोड स्थित होटल राजधानी प्लाजा में शुक्रवार की रात एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश की गई। वह किसी तरह होटल से भागकर डेलीमार्केट थाने पहुंची और अपने सहकर्मी महावीर प्रसाद साहू के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपित महावीर प्रसाद साहू मूल रूप से सिल्ली का रहने वाला है। वह युवती के साथ ही बिजली ऑफिस में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।
- चर्च रोड के होटल राजधानी प्लाजा की घटना, आरोपित है फरार
- खाने-पीने के दौरान युवती से जबरन संबंध बनाने का प्रयास
- रात 11 बजे डेलीमार्केट थाने पहुंची पीडि़ता ने दर्ज कराई शिकायत
युवती शुक्रवार की रात करीब 11 बजे डेलीमार्केट थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे खाने-पीने के नाम पर चर्च रोड स्थित होटल राजधानी प्लाजा में ले गया था। वहां खाने-पीने के दौरान ही वह युवती से संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। लड़की किसी तरह वहां से भागी और थाने पहुंच गई। खुद को फंसता देखकर आरोपित वहां से भाग निकला। अब पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। युवती रांची में ही कहीं किराए पर रहकर बिजली कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours