झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना व पंडरा ओपी क्षेत्र में एक युवक द्वारा छात्राओं को परेशान करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक दो छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो टैग कर परेशान कर रहा है. साथ ही धमकी दी है कि अगर उससे दोस्ती नहीं की तो उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.
इस बारे में जब छात्रा ने लालपुर पुलिस को सूचना दी़ तो लालपुर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया. लेकिन चार दिन तक मामले को टहलाते रहे और कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद परेशान छात्रा ने महिला थाना की शरण ली. यहां महिला थाना प्रभारी ने छात्रा को बताया कि लालपुर थाना में उसकी शिकायत दर्ज कर ली गई है. जबकि लालपुर थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया है़.
अनजान नंबर को किया ब्लॉक-
महिला थाना पुलिस को छात्रा ने बताया कि एक दिन किसी अंजान युवक ने व्हाट्सएप पर मैसेज किया. उसने हेलो कहने के बाद चैटिंग करने की बात कही. पहचान नहीं होने की वजह से छात्रा ने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया. इसके बाद युवक दूसरे नंबर से छात्रा को उसके फोटो के साथ टैग कर अश्लील फोटो वाट्सएप पर भेजने लगा.
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी-
यवुक ने छात्रा को धमकी दी कि अगर मुझसे दोस्ती नहीं करोगी, तो अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा. इस बीच आरोपी ने वही अश्लील फोटो पंडरा ओपी क्षेत्र में रहनेवाली छात्रा की सहेली को भी भेज दिया. अब युवक दोनों छात्राओं को वही फोटो बार-बार भेज कर परेशान कर रहा है.
नहीं मिली शिकायत-
वहीं जब लालपुर थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. अगर छात्रा हमारे पास आती है, तो आरोपी युवक पर कार्रवाई की जाएगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours