मोदी सरकार- 2 के पहले आम बजट को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सर्वांगीण विकास वाला बजट करार दिया है. उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया का यह बजट गांव, गरीबों, किसानों और युवाओं के विकास को समर्पित है. देश की जरूरतों का ख्याल रखते हुए प्रधानमंत्री ने समाज के हर वर्ग को सौगात दी है.

जनहीत और आमलोगों का बजट

धनबाद से बीजेपी सांसद पीएन सिंह ने कहा कि अंतरिम बजट को इस बजट में बढ़ाने का काम किया गया. बजट में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए कई प्रकार के संकल्प लिये गये हैं. यह जनहीत और आम लोगों का बजट है. बजट की सराहना करनी पड़ेगी.



बजट में हर वर्ग का ख्याल 

प्रदेश बीजेपी ने भी आम बजट को संतुलित बजट करार दिया है. प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि वित्त मंत्री ने ऐसा बजट पेश किया है, जिसमें गरीबों , महिलाओं, किसानों, युवाओं और व्यवसायी वर्ग सभी का ख्याल रखा गया है. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की बात कही गयी है. यह ऐतिहासिक बजट है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours