बिहार में मानसून की बारिश लगातार जारी है और अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी. पिछले एक हफ्ते से बिहार के लगभग सभी जिलों में लगातार बारिश हो रही है, इससे कई जिलों में बाढ़ से हालात उत्पन्न हो रहे हैं. विशेषकर कोसी क्षेत्र, सीमांचल और चम्पारण में पानी तबाही लेकर आ रही है.
सुपौल: कुसहा त्रासदी को याद कर रहे लोग
जैसे जैसे कोसी का जलस्तर बढता है लोगों के जेहन में कुसहा त्रासदी की याद ताजा होने लगती है. जुलाई महीने में ही कोसी का जलस्तर एक बार फिर से उफान पर है. गुरुवार की सुबह से 8 बजे से कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. वहीं कोसी महासेतू के नजदीक नौबाखर के पास लोगों के श्रमदान से बनाया बांध टूट गया है. गौरतलब है कि इसको बचाने की मांग को लेकर ही कई दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे थे.
अररिया: चार प्रखंड बाढ़ प्रभावित
लगातार बारिश से नेपाल से निकलने वाली कई नदियों में उफान है. इससे अररिया जिले के 4 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं. पलासी, फारबिसगंज में बाढ़ की आशंका है. वहीं जोकीहाट प्रखंड में बकरा नदी में उफान पर है. किशनगंज रुट के बंद होने का खतरा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours