सिर्फ ऐलान तक ही सीमित रह गई है वर्तमान भाजपा सरकार
मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी व धरना को संबोधित करते विधायक
बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र व प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में विधुत व पानी समस्या के निदान हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम उपस्थित थे। सर्वप्रथम सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बरहरवा रेलवे स्टेशन चौक से एक रैली निकालकर पलटनिया रोड स्थित सहायक विधुत अभियंता के कार्यालय के समक्ष पहुचे। जहाँ रैली धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। रैली के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार हाय-हाय , रघुबर सरकार गद्दी छोड़ो, बिजली विभाग मुर्दाबाद, आलमगीर आलम जिंदाबाद, बरहरवा को 24 घंटे बिजली देना होगा सहित अन्य नारे लगाए। आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम ने कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार सिर्फ ऐलान तक ही सीमित रह गई है। वर्तमान सरकार बार-बार क्षेत्र में 22 से 24 घंटे विधुत आपूर्ति किये जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज के समय मे बरहरवा को महज 3 से 4 घंटे ही बिजली मुहैया हो पा रही है। जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार सिर्फ ऐलान ही करेगी। लोगो की समस्या से उन्हें कोई लेना देना नही रह गया है। कहा कि बिजली नही रहने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के सड़को को तो गड्डा कर दिया गया लेकिन अभी तक जलापूर्ति योजना की काम पूरा नही हो पाया है। जिस कारण क्षेत्र में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। कांग्रेस के जिला जिला उपाध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि रघुवर सरकार ने एलान किया रहा कि जब तक क्षेत्र को 24 घंटे बिजली मुहैया नही करवा पाऊंगा। वोट मांगने नही आऊंगा। लेकिन वर्तमान में बिजली की स्थिति जस की तस बनी हुई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours