रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में एक किसान ने खुदकुशी कर ली. कहा जा रहा है कि किसान ने मनरेगा के तहत अपने घर के पास कुएं का निर्माण कराया था. लेकिन उसको पैसे का भुगतान नहीं हुआ था. उसने अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर कुएं का निर्माण कराया था. शुक्रवार को वह बेटे के साथ प्रखंड कार्यालय भी गया था, लेकिन उसे बाकी बचे पैसे का भुगतान नहीं किया गया. जिसकी वजह से परेशान चल रहा था.
जानकारी के अनुसार लखन महतो शुक्रवार की शाम से अपने घर से ग़ायब था. उसके बेटे सूरज कुमार ने कई जगह खोजने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला. रविवार सुबह उसकी लाश घर के उसी कुएं में मिली.
लखन महतो मनरेगा के तहत अपने घर में इसी कुएं का निर्माण कराया था, जिसकी कुल लागत 3 लाख 54 हज़ार रुपये आयी थी. उसको 2 लाख एक हज़ार 471 रुपया का भुगतान हुआ है. एक सप्ताह पहले लखन ने ब्लॉक कार्यालय में सूचना दी थी कि उसने कुओं का निर्माण पूरा कर लिया है. लिहाज़ा बाक़ी बचे पैसे का भुगतान किया जाए.
रिश्तेदारों के कर्ज से था परेशान-
लखन के ऊपर तीन साल से रिश्तेदारों का लगभग 1लाख 60 हज़ार रुपये का कर्ज़ था. इसी कर्ज को लेकर वह परेशान चल रहा था. बता दें कि उसकी तरह चान्हो पंचायत के 26 किसानों ने ढाई साल से मनरेगा का पैसा बाकी होने की शिकायत प्रखंड कार्यालय में दर्ज कराई थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours