रांची के बेड़ो थानाक्षेत्र में युवती का जबरन धर्म परिवर्तन (Conversion) कराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती (Victim) ने राजमहल के रहने वाले शख्स मोहम्मद अबुल कैश पर यौन शोषण (Sexual Exploitation), अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन और तीन तलाक (Triple talaq) के आरोप लगाये हैं. युवती का आरोप है कि नशीली दवा देकर युवक ने वर्ष 2014 में पहली बार उससे संबंध बनाया और अश्लील वीडियो बनाकर तब से उसे ब्लैकमेल करने लगा. ये सिलसिला 2019 तक जारी रहा. बतौर युवती आरोपी ने उसे दूसरों को भी परोसा. उसकी अस्मत रांची से लेकर दिल्ली तक लूटी गई.
नशा देकर बनाया अवैध संबंध
बेड़ो थाने में पीड़िता ने आरोपी अबुल कैश पर कई गंभीर आरोप लगाए. युवती का कहना है कि राष्ट्रीय मिशन से जुड़ी एक एनजीओ में काम करने के दौरान कैश से उसकी दोस्ती हुई. इसी दौरान एक बार वह बीमार हुई. उसे देखने आरोपी, जिसे वह उस वक्त सोनू उर्फ काजू के नाम से जानती थी, चुटिया स्थित उसके रूप पर आया. और डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गया.
युवती के मुताबिक डॉक्टर से दिखाने के बाद कैश ने उसे नशे की दवा दी और अपने कमरे पर ले गया. जहां उसके साथ गलत किया गया और अश्लील वीडियो बनाया गया. तब से उसी वीडियो के जरिये कैश उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours