रांची। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को देवघर जाएंगे। यहां वे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उनका मंदिर परिसर में भ्रमण का भी कार्यक्रम है। राष्ट्रपति बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर से सर्किट हाउस जाएंगे, जहां दोपहर का भोजन करेंगे। पौने चार बजे वे हेलीकॉप्टर से वापस रांची के लिए रवाना होंगे। रविवार को वे राजभवन में ही विश्राम करेंगे।
राष्ट्रपति के आगमन को ले बाबा मंदिर सजधज कर तैयार
इधर देवघर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए बाबा मंदिर सजधज कर तैयार है। दिन के 12 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति का बाबा मंदिर में आगमन होना तय है। तकरीबन 45 पूजा-अर्चना और मंदिर भ्रमण के उपरांत राष्ट्रपति परिसदन जाएंगे। परिसदन में दोपहर का भोजन करने के उपरांत रांची लौट जाएंगे। इधर लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन को अतिरिक्त चौकसी बरतनी पड़ रही है। खराब मौसम के कारण ही राष्ट्रपति का गुमला भ्रमण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति रांची से पहले गुमला और फिर देवघर आने वाले थे। देवघर प्रशासन को भी एटीसी क्लियरेंस का इंतजार है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours