गढ़वा। नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय पलामू के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सत्यप्रकाश चौधरी के गढ़वा जिला मुख्यालय के पिपरा खुर्द मोहल्ला में स्थित आवास के मेन गेट पर रविवार की रात अजगर को देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गईं। लोगों ने इसकी सूचना घर में मौजूद सत्यप्रकाश चौधरी को दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद सत्यप्रकाश चौधरी समेत इनका पूरा परिवार भयभीत हो गया।
स्थिति यह हो गई कि लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। बाद में मोहल्ले के लोगों ने रात में ही सपेरों को बुला कर लाया। सपेरों द्वारा अजगर को पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रिहायशी इलाके में करीब 10 फीट लंबा अजगर निकलने के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours