सिमडेगा. झारखंड के सिमडेगा (Simdega) जिले की प्रतीक्षा लकड़ा का चयन भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल कैंप (Senior Women's Football Camp) में हुआ है. सीनियर भारतीय महिला फुटबॉल टीम 30 को विएतनाम (Vietnam) दौरे पर जायेगी. सिमडेगा की रहने वाली प्रतीक्षा लकड़ा (pratiksha Lakda )वर्तमान में साइ सेंटर रांची की प्रशिक्षु है, इससे पूर्व वह हजारीबाग आवासीय सेंटर (Hazaribagh Residential Center) में थी. वहीं फुटबॉल टीम में चयन से संघ के लोग भी काफी खुश हैं. उनका कहना है कि गांव की बेटी देश के लिए खेलेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतीक्षा के चयन से सिर्फ सिमडेगा जिला का सर उच्चा नहीं हुआ है, बल्कि पूरे झारखंड के लिए ये गौरव की बात है.
रांची साईं सेंटर की खिलाड़ी है प्रतीक्षा
प्रतीक्षा लकड़ा के पिता का निधन 2018 सितम्बर माह में हो गया. तब से इनकी मां बहालेन लकड़ा किसी तरह उसकी पढ़ाई और खेल को जारी रखे हुए है. फिलहाल प्रतीक्षा रांची साईं सेंटर की खिलाड़ी है और उसका चयन सीनियर फुटबॉल कैंप के लिए हुआ है. प्रतीक्षा ने बताया की वह स्कूल में फुटबॉल खेलती थी. एक बार उन्हें सुब्रतो कप (Subroto Cup) के ट्रायल के लिए स्कूल से सिमडेगा भेजा गया, जहां उसका चयन हो गया और वो रांची खेलने गई. खेल को देखकर हजारीबाग फुटबॉल सेंटर की कोच निद्धि ने प्रतीक्षा लकड़ा को हजारीबाग सेंटर से खेलने का मौका दिया.
फुटबॉल टीम के कैंप में चयन से घर में खुशी का माहौल
प्रतीक्षा लकड़ा अभी तक भारतीय जूनियर टीम की सदस्य रह चुकी है और इस बार सीनियर कैंप के लिए चयन हुआ है. प्रतीक्षा को विश्वाश है वो इस बार सीनियर टीम के साथ विएतनाम जरूर खेलने जाएंगी प्रतीक्षा लकड़ा ने कहा कि उनके माता- पिता ने उन्हें शुरू से ही सपोर्ट किया था. वहीं मां बहालेन लकड़ा ने बताया की प्रतीक्षा के पिता भी सुधीर लकड़ा फुटबॉल खेलते थे. प्रतीक्षा की मां का कहना है कि पति की मौत के बाद किसी तरह अपनी बेटी को पढ़ा रही हैं कि उनकी बेटी देश के लिए खेले और देश का नाम रौशन करे. जिला हॉकी संघ के सचिव मनोज कोनबेगी जो शुरुआती दौर से प्रतीक्षा की मदद कर रहें. मनोज कोनबेगी ने बताया की निद्धि कोच की देन है कि प्रतीक्षा आज देश के लिए खेलेगी. उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला के लिए ये गौरव की बात है की गांव की बेटी नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खेल पाएगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours