रांची. झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में हथियार के बल पर बदमाशों ने दिल्ली (delhi) के कपड़ा व्यवसायी (businessman) से 37,500 रुपये लूट (Loot) लिए. पीड़ित युवक ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने घटना की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा. फिलहाल पुलिस (Ranchi police) आरोपी से पूछताछ में जुटी है.
बदमाशों ने व्यवसायी से 37 हजार से ज्यादा रुपए लूटे
ये घटना रांची के मेन रोड की है, जहां शुक्रवार रात दिल्ली के कपड़ा व्यवसायी पैसे लेने के लिए रांची के सैनिक मार्केट पहुंचे थे. पैसे लेने के बाद रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने हथियार के बल पर कपड़ा व्यवसायी को लूट वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने व्यवसायी से 37 हजार से ज्यादा की लूट की. लूट के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई. यह देख स्थानीय लोग बदमाशों के पीछे दौड़े. लोगों को आता देख बदमाश अपनी बाइक (Bike) छोड़ पैदल भाग निकले. इस बीच लोगों ने पीछा करते हुए मौके से एक बदमाश को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की.
आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
वहीं घटना की जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक हथियार और बाइक को बरामद किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours