चाईबासा : झारखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा अपने पारंपरिक सीट चक्रधरपुर से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.
चाईबासा में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रेदश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपने चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वे चक्रधरपुर सीट से ही बीजेपी प्रत्याशी के रूप में खड़े होंगे. इसी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सारी अटकलों को विराम दे दिया है.
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते चुनाव लड़ने की इच्छा सबको होती है, इसलिए उन्होंने इस बार भी अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र चक्रधरपुर से ही चुनाव लड़ने की बात कही है.
गौरतलब है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सिंहभूम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. चक्रधरपुर से आजसू (AJSU) की दावेदारी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजसू उनके गठबंधन का पुराना साथी है और उसका भी भरपूर सम्मान रखा जाएगा.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि आजसू प्रमुख से लंबी बात हुई है. बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है कि बीजेपी और आजसू दोनों का सम्मान रखा जाएगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours