नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जेडीयू की दिल्ली में बैठक हुई. दिल्ली स्थित बिहार भवन में हुई इस बैठक ेमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार जदयू महासचिव के सी त्यागी, नागालैंड प्रदेश अध्यक्ष सेंचुमो लोथा, इलेक्शन कैंपनर वाई एम हम्सथौल भी मौजूद थे.

ये बैठक नागालैंड में जेडीयू के पदाधिकारियों के साथ हुयी. जानकारी के मुताबिक नागालैंड राज्य की चुनाव कमेटी के लिये के सी त्यागी, संजय झा, अनिल हेगड़े और आफा खां को चुना गया. इस बैठक में जदयू एवं NPF के साथ गठबंधन पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका. नागालैंड पीपुल्स फ्रंट के दोनों गुटों ने इस चुनाव के लिये बिहार के सीएम और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से संपर्क साधा है.

जेडीयू से वहां के मौजूदा सीएम टी आर जेलियांग और पूर्व सीएम नेफ्यू रियो ने संपर्क किया है. त्यागी के मुताबिक जल्द ही गठबंधन और सीटों के तालमेल पर जेडीयू अध्यक्ष की बैठक में ही आखिरी फैसला लिया जायेगा.

इससे पहले केसी त्यागी ने कहा था कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए सांगमा के बेटे ने भी इच्छा जाहिर की है कि नीतीश कुमार उनके लिए चुनाव प्रचार करें. त्यागी के मुताबिक जेडीयू मेघालय और त्रिपुरा में चुनाव नहीं लड़ेगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours