पाकुड़ के सिमलांग ओपी थाना क्षेत्र पुलिस ने पहाड़ की ढलान पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजिक किए. नक्सल के गढ में पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता और मेडिकल कैंप आयोजित कर नक्सलियों का पस्त करने का प्रयास किया. फुटबाल के साथ कई प्रतियोगिताएं और भीआयोजित करवाई गई. इसके साथ ही एसपी ने ग्रामीणों के साथ भोजन कर, पुलिस और ग्रामीण के बीच दूरियां मिटाने की भी कोशिश की.
एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि कोई ग्रामीण गंभीर बीमारी के ग्रसित है, तो पुलिस विभाग इलाज की व्यवस्था भी करेगी. लड़कियों और स्कुली बच्चों की पढ़ाई रुकती है, तो पुलिस को सूचना दे बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था भी की जाएगी.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिटटीपाडा गांव गोद लिया है. सरकार हर गांव का विकास करने के लिए ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाने की परिकल्पना की है. समस्या से ग्रसित ग्रामीणों के बीच नक्लसी जल्दी पैठ बना लेते है, इसी को खत्म करने के लिए पुलिस विभाग नक्सल प्रभावित इलाकों में अपनी पकड़ बनाने के लिए पहल शुरू की है.
पुलिस विभाग के पदाधिकारी ने अनजान व्यक्ति द्वारा गांव में बैठक करने, धमकाने और डराने पर अविलम्ब सूचना देने की अपील की है. मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ की जांच भी की गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours