मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को अति नक्सल प्रभावित पोड़ाहाट जंगल के गुदडी में नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शुभारंभ करेंगे. साथ ही गुदडी में कई आंगनबाडी केंद्र, पंचायत भवन और विकास योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे.  कुछ दिन पहले ही सौभाग्य योजना के तहत सीएम ने गुदडी में आजादी के बाद पहली बार बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन कर लोगों के घर में बिजली की रोशनी पहुंचायी है.

मालूम हो कि सीएम रघुवर दास पहले सीएम हैं जो गुदडी में 2016 में पहली बार पहुंचे थे, और आज दूसरी बार जा रहे हैं. गुदडी इतना सुदूरवर्ती क्षेत्र है कि यहां तक पहुंचना किसी के लिए आसान नहीं है, जिसके कारण नक्सलियों ने इसे अपना गढ बनाया.

जिसके कारण स्थानीय विधायक, सांसद, अधिकरी गुदडी जाने से डरते हैं. फलस्वरूप गुदडी नाम का प्रखंड और अंचल था,सारा काम 45 किमी दूर सोनुवा से होता था.

सीएम रघुवर दास ने अपनी दिलेरी और जिद के कारण गुदडी के विकास की ठानी और कर के भी दिखाया. पोडाहाट से ही सबसे पहले नक्सलियों को चुनौती दी कि सरेंडर करो, नहीं तो खोज कर मारेंगे.
जिसके कारण सुरक्षा बलों का एक साल से जबरदस्त आपरेशन चल रहा है. 26 जनवरी को चाईबासा पुलिस लाइन में एक तरफ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था, तो दूसरी तरफ माओवादियों से पुलिस का इंकाउंटर हो रहा था.

क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के कारण नक्सल काफी कमजोर हो चुका है. लोग मुख्यधारा में लौट रहे हैं. आज प्रखंड और अंचल कार्यालय के शुरू हो जाने के बाद विकास को और भी गति मिलेगी.

गुदडी के लोगों को प्रखंड-अंचल में काम के लिए 45 किमी दूर सोनुवा नहीं जाना पड़ेगा. गुदडी के विकास होने और नक्सलियों के कमजोर होने से तीन जिला में असर पड़ेगा. गुदडी से खूंटी और सिमडेगा जिला की सीमा सटा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours