हैदराबाद के हिमायतनगर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर 31 वर्षीय व्यक्ति ने कथित पर जूता फेंका. हालांकि जूता उन्हें नहीं लगा. बता दें, तमन्ना ने ‘बाहुबली’ फिल्म में काम किया है.

पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री पर जूता तब फेंका गया जब वह जेवरातों के एक स्टोर का उद्घाटन कर रही थी. उन्होंने बताया कि जूता स्टोर के एक कर्मचारी को लगा.

नारायणगुडा थाने के इंस्पेक्टर बी रविंद्र ने कहा कि बीटेक में स्नातक और मुशीराबाद के रहने वाले करीमुल्लाह ने तमन्ना पर कथित रूप से तब जूता फेंका जब वह स्टोर से बाहर आ रही थीं.

इंस्पेक्टर ने बताया, ‘करीमुल्लाह को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ में उसने बताया कि वह अभिनेत्री द्वारा हाल की फिल्मों में निभाई गई भूमिकाओं को लेकर निराश था.’
उन्होंने बताया कि जिस कर्मी को जूता लगा था उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

तमन्ना ने हिन्दी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours