किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने अफगानिस्तान के 16 साल के ऑफ स्पिनर मुजीब जदरान को अपनी टीम के लेने की वजह बता दी. प्रीति ने बताया कि अफगानिस्तान का मुजीब जदरान की ‘रहस्यमयी गेंदबाजी’ की वजह से टीम ने नीलामी में उनके लिए चार करोड़ रुपये की बोली लगाई.

प्रीति ने नीलामी के बाद कहा, ‘16 साल के ऑफ स्पिनर जदरान को टीम से जोड़ना कोचिंग और स्काउटिंग सदस्यों का संयुक्त प्रयास था.’ उन्होंने कहा, ‘जदरान का नाम हमारी सूची में शामिल था. वह शानदार प्रतिभा का धनी है. जिसकी गेंदबाजी में कुछ रहस्यमयी पहलू है, इसलिए हमने उनके लिए बोली लगाई.’

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल के लिए राइट टू मैच कार्ड यानी RTM कार्ड का यूज़ नहीं किया. किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले मैक्सवेल को रिटेन नहीं किया और अब नीलामी के दौरान उन्हें दोबारा खरीदने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.
मैक्सवेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने एग्रेसिव बीड में 9 करोड़ में खरीद लिया. आईपीएल 10 में मैक्सवेल पंजाब टीम के कप्तान थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours